अगर आप भी मेरी तरह एक Student हैं तो निचे लिखे इन 6 टिप्स को अपनाकर अपनी लाइफ में बदलाव सकते हैं || By Deepak yaduvanshi


  1. सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ना - इस रिसर्च के लगभग 50% प्रतिभागियों ने बताया की वे सुबह 5 बजे उठते हैं| अधिकांश लोग काम का समय शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले उठते हैं | इस अवधि में वे जीवन का पूरा नियंत्रण आपने हाथ में ले लेते हैं निजी कार्य करते हैं, दिन को प्लान करते हैं, मानसिक और शारीरिक सेहत की ओर ध्यान देते हैं | इन सफल लोगो के अनुसार, इससे इनके पास दुनिया में अन्य लोगो  के अपेक्षा का काफी समय खाली होता है |                                                                                                                                     
  2. ख़ूब पढना और कोर्स करना - लगभग 88 % कामयाब लोग हर दिन 30 मिनट या ज्यादा खुद को बेहतर बनाने में लगते हैं | लगभग 60% लोग साल एक बार तकनिकी, व्यापर,फिलोसोफी तथा अध्यात्म में कोर्से करते हैं | इनमे से ज्यादातर मनोरंजन की चीजे न पढ़कर बायोग्राफी, इतिहास और सेल्फ हेल्प की पुस्तके पढ़ते हैं | वे खुद जो अपग्रेड करने में यकीन रखते हैं| किताबे पढ़ना कुछ लोगो को तनाव मुक्त करता है | जब मैं भी ज्यादा तनाव अनुभव करता हूँ तो किताबे पढ़ता हूँ | ये मेरी अपनी तजुर्बा है |
  3. कुछ वक्त खास ढंग से सोचना - लगभग 50% अचिवेर्स ने यह माना की वे हर दिन लगभग 15 से 20 मिनट एकांत में जाते हैं, और अपने स्वस्थ, भविष्य की योजनाओ तथा संबधो के बारे में सोचते हैं | इस दौरान वे रोजमर्रा की बातो, तनाव या अस्थायी चुनौतियों को लेकर बिलकुल भी ध्यान नही देते | इस अवधि में वे अपने आप को बड़ी उपलब्धि के लिए त्यार करते हैं, जिस तरह एक लाकरहारा काम पे जाने से पहले अपनी कुल्हारी की धार को तेज करता है |
  4. सकरात्मक लोगो के साथ रहना -  मैं दृढ़ता से कहता हूँ की या तो आप सकरात्मक, शक्तिशाली और भविष्य के बारे में सोचने वाले के साथ रहो या फिर अच्छी पुस्तकों को पढो | यह कतई आवश्यक नही हैं की हम ओसत लोगो के साथ रहकर अपने जीवन नकारात्मकता भरें | जितना ज्यादा बड़ा सोचने वाले लोग आपके आसपास रहते हैं, आपकी बड़ा बनने सम्भवनाये बढती चली जाती है | आप रिश्ते न तोड़े, लेकिन नकारात्मकता लोगो से दुरी बना लें |
  5. हर काम में पूरा फोकस रखना - एक ओर माना जाता है की यदि बड़ा बनना है तो दिन और रात करने होंगे, लेकिन रिसर्च में एक खास बात पता चली की 74% लोग न्यूनतम 8 घंटे नींद जरुर लेते हैं |दरअसल, कम नींद के चलते कम फोकस के साथ आप जिस काम को 10 घंटे में करते हैं, ज्यादा फोकस के साथ उसी काम को मन से तीन 3 घंटे में कर सकते हैं | अतः ठीक  समय पर सोयें, पूरी नींद ले और अपने ध्यान को सोशल मीडिया पर भटकने न दें |                                                                                                     एक बात और अगर आप एक 10वीं या 12वीं Exam तैयारी कर कर रहे हैं तो आप इस बात को गंभीरता से लें | दुसरे के कहने या अपने परिवार/दोस्त को दिखाने के लिए रात भर पढाई न करें, पूरी नींद लें और निश्चित होकर Exam की तैयारी करें | लेकिन जो भी पढ़े दिल से पढ़े |
  6. प्राथमिक कार्यसूची बनायें - रिसर्च में शामिल 99% लोगो ने बताया की वो अपने दिन को एक दिन पहले या उसी दिन सुबह में प्लान करते हैं | सफल लोगो में से ऐसा कोई नही था, जिसके पास अपने दिन की कोई योजना न रहती हो | ये सब मिनटों एवं घंटो का हिसाब करने वाले लोग हैं, जिससे इनके पास हर चीज के लिए प्रयाप्त वक्त होता है कई का यह मानना है की यदि आपने प्राथमिकता युक्त कार्यसूची नही बनाई, तो आपने अब तक जीवन जीना शरू ही नही किया है |                                                                बहरहाल, इन 6 में से कोई भी आदत अपनाने में किसी भी प्रकार का कोई खर्च नही है | सिर्फ आपको यह तय करना है की अप आपने जीवन में कुछ हासिल करेंगे या उसे यूँ ही औसत बनकर बिता देंगे |
My first virul video on youtube

देखिये मैं भी जब 10वीं और 12वीं का एग्जाम की तैयारी कर रहा था और अपने सीनियर (यानी 12वीं पास)  से कभी पूछता था की आप एकदम आजादी से जी रहे होंगे कितना अच्छा लगता होगा | पढ़ते-पढ़ते कभी कभार मन यह भी सवाल आता था की काश एग्जाम न होती तो साला कितना मजा आता | 

 एग्जाम को निकलना कोई बड़ी बात नही है बस रेगुलर डेट रहिये आप एग्जाम को निकालेंगे ही नहीं बल्कि अच्छे अंक से भी पास होंगे |

सुझाव - करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते शिलपत परत निशान !!

अगर आपके  Laptop या Computer सॉफ्टवेर से सम्बंधित कोई प्रॉब्लम है तो हम निःशुल्क कॉल करें -
Contact No. - 8651579163